जालंधर,(विशाल)-थाना कैंट की पुलिस ने अवैध शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र सुखदेव राज निवासी बस्ती गुजां के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि रामामंडी चौंक पर नाकाबंदी दौरान गाड़ी नः पीबी08 बीएच 1479 में सवार था। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में से 50 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।