जालंधर,(संजय शर्मा)-प्राइवेट स्कूलों के फीस मांगने पर बच्चों के अभिवावकों द्वारा धरना लगाया जा रहा था। इसी के चलते आज जालंधर में हजारों की संख्या में पेरेंट्स रोष मार्च करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके द्वारा बनाई गई पेरेंट्स एसोसिएशन आज इस संबंधी जालंधर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी को मांग पत्र भी सौंपेंगे गौरतलब है कि जी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिवावकों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों से स्कूल प्रशासन और परिजनों के बीच तनातनी का माहौल गर्म है। एसोसिएशन की तरफ से विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप भी बनाए गए है। अभिवावकों ने स्कूल प्रबंधकों पर धक्केशाही करने का आरोप लगाते हुए रोष जाहिर कर रहे है। उनका कहना है कि लॉकडाउन के बावजूद नए अकैडमिक सेशन में फीस बढ़ोतरी पर उन पर और बोझ डाल रहा है। अभिवावकों ने स्कूल प्रशासन पर यह भी आरोप लगाए कि पिछली फीस क्लियर करने के बावजूद अब रिजल्ट के लिए पैसे मांगे जा रहे है जो की बेहद गलत है। हे और स्कूल प्रबंधकों को सबक सिखाने हेतु आज यह रोष मार्च निकला गया।