छोटी सी उम्र में अपना नाम कमाने ‘दिलजान’ की मौत

जालंधर। मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा देर रात करीब दो बजे हुआ। दिलजान देर रात करीब दो बजे अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे और इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। दिलजान करतारपुर के रहने वाले थे।उनकी अचानक मौत से इलाके में शोक की लहर है। बता दें कि टीवी कार्यक्रम सुरक्षेत्र कार्यक्रम में इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुए गायकी मुकाबले में दिलजान विजयी रहे थे। जिसकी बदौलत उन्हें रातों-रात शोहरत हासिल हुई। उनकी गिनती देश के बेहतरीन गायकों में होती थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *