जालंधर,(विशाल)- परागपुर में मक्कड़ मोटर्स की वर्कशाप में बुधवार दोपहर एक कार की वेल्डिंग करते समय सिलेंडर में धमाके के साथ आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर सभी कर्मचारी बाहर निकल गए। वर्कशाप के ही कुछ कर्मचारियों ने हिम्मत कर सिलेंडर में लगी आग बुझाई। मौके पर कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद मौैके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।