जालंधर,(विशाल)-जालंधर में सीआइए स्टाफ की टीम ने रामा मंडी फ्लाईओवर के नीचे चंडीगढ़ मार्का की शराब से भरी कार बरामद की है। कार में से पुलिस को 36 पेटी अवैध शराब मिली है। पुलिस ने अवैध शराब रखने पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार सहित शराब जप्त कर ली। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस के पास गुप्त सूचना आई थी कि रामा मंडी फ्लाईओवर के नीचे एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी है, जिसमें शराब भरी हुई है।