बस्ती दानिशमंदा में कूड़े के ढेर को लगी आग भड़की, दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू

जालंधर,(विशाल)-जालंधर में बस्ती दानिशमंदा में एक खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर को आग लग गई। लोगों का आरोप था कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर आग लगाई है। आग देखते-देखते इतनी भड़क गए की लपटे दूर-दूर तक दिखने लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आसपास में रिहायशी इलाका है, गनीमत रही कि दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने से नुकसान नहीं हो पाया।आरोप था कि न नगर निगम की टीम ने सुध ली और ना ही लोगों ने वहां कूड़ा फेंकना बंद किया। आग लगने से धुआं इतना फैला कि आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *