जि़ला प्रशासन की तरफ से नशों पर निर्भर 500 लोगों को मुख्य धारा में वापस लाने को तैयारियां पूरी: डीसी

जालंधर,(विशाल)- जि़ला प्रशासन की तरफ से नशों पर निर्भर 500 लोगों को मिशन रैड स्काई के अंतर्गत अलग -अलग रोजग़ार के अवसर प्रदान करवा कर मुख्य धारा में वापस लाने के लिए सभी प्रबंध पूरे किए जा चुके हैं। डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने जि़ला रोजग़ार और कारोबार विभाग को आदेश दिए है कि इनके लिए निश्चित समय में रोजग़ार को यकीनी बनाया जाये।
जि़ला प्रशासकीय कंपलैक्स में बैठक दौरान जायज़ा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर जिनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल भी मौजूद थे, ने जि़ला रोजग़ार और कारोबार विभाग के आधिकारियों को कहा कि नशों पर निर्भर इन लोगों को रोजग़ार प्राप्ति और स्व रोजग़ार शुरू करने के लिए बराबर के अवसर प्रदान किये जाएँ। उन्होनें यह भी कहा कि इन लोगों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण प्रोग्राम शुरू किये जाएँ, जिससे यह अलग -अलग रोजग़ार के अवसरों का लाभ उठा सकें।
डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि अलग -अलग विभागों के 50 आधिकारियों को नशों पर निर्भर 500 लोगों की पहचान करने और हर अधिकारी को 10 ऐसे लोगों को कौशल विकास और प्रशिक्षण प्रोग्राम के अंतर्गत रोजग़ार प्राप्ति के अवसर प्रदान करने के लिए कहा गया था। श्री थोरी ने बताया कि मिशन रैड स्काई के अंतर्गत इन आधिकारियों की तरफ से नशों पर निर्भर 10 व्यक्तियों की पहचान की गई है और इन लोगों के सामथ्र्य अनुसार कौशल विकास और प्रशिक्षण प्रोग्राम के अंतर्गत रोजग़ार प्राप्ति में मदद की जायेगी। इस अवसर पर इस योजना के नोडल अधिकारी सहायक कमिश्नर (जनरल) हरदीप सिंह ने डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी को बताया कि पहचान किये गए लाभपातरियों की सूची जि़ला रोजग़ार और कारोबार ब्यूरो को सौंप दी गई है, जिसकी तरफ से इन लोगों को रोजग़ार दिलाने का अभियान शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर उप मंडल मैजिस्ट्रेट गौरव जैन, डा. जय इन्द्र सिंह, डिप्टी डायरैक्टर जि़ला रोजग़ार और कारोबार ब्यूरो डा.जसवंत राय और अन्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *