जालंधर,(विशाल)- डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने आधिकारियों को कहा कि जि़ले में 60 माडल खेल मैदानों और 60 माडल छप्पड़ बनाने के लिए चल रहे काम को समय पर पूरा किया जाये, जिससे जि़ला निवासियों को इन विकास प्रोजैक्टों से लाभ पहुँचाया जा सके। जि़ला प्रशासकीय कंपलैक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के साथ बैठक दौरान डिप्टी कमिश्नर ने चल रहे विकास कामों का जायज़ा लेते हुए कहा कि यह सभी विकास कार्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजग़ार गारंटी एक्ट (मनरेगा) अधीन शुरू करवाए गए है। श्री थोरी ने बताया कि जालंधर में 4.63 करोड़ रुपए की लागत से 60 माडल खेल मैदान बनाने को मंजूरी दी गई है और इन सभी स्थानों पर काम शुरू हो चुका है। उन्होनें बताया कि 22 माडल खेल मैदान 2.67 करोड़ रुपए की लागत से पूरे किये जा चुके है। उन्होनें कहा कि यह माडल खेल मैदान निचले स्तर तक खेल कल्चर पैदा करके युवाओं को खेल गतिविधियों के साथ जोडऩे में अहम भूमिका निभाएगें। श्री थोरी ने बताया कि इसी तरह 4.32 करोड़ रुपए की लागत से 60 माडल छप्पड़ बनाने का काम प्रगति अधीन है और 22 माडल छप्पड़ों का काम 2.64 करोड़ रुपए की लागत से पहले ही पूरा किया जा चुका है। उन्होनें बताया कि यह माडल छप्पड़ धरती निचले पानी के गिर रहे स्तर को रिचार्ज करने और इको -फ्रैंडली विधि के द्वारा साफ किये गए पानी को खेती के लिए प्रयोग के योग्य बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगें