जालंधर,(विशाल)-सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम को सूचना मिली थी कि स्टेशन पर बिना बिल के नगों को लोड किया जा रहा है। टीम ने रिकार्ड चेक किया। ईटीओ मृणाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रेन में पार्सलों के जरिये टैक्स चोरी की जा रही है और बिना बिल के पार्सल स्टेशन पर पहुंच चुके हैं। जांच में पार्सलों के दस्तावेज पाए गए, जिस कारण पार्सलों को छोड़ दिया गया