जालंधर कैंट स्टेशन पर किसानों ने माता वैष्णो देवी-कटरा एक्सप्रेस को रोका

जालंधर,(विशाल)- कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में किसानों का 4 घंटे लंबा ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी है। देश भर में बहुत से स्थानों पर रेलगाड़ियां नहीं चली, जिसके चलते यात्री ट्रेनों से नीचे उतरकर इधर-उधर घूमते रहे। वहीं जालंधर कैंट स्टेशन पर किसानों ने माता वैष्णो देवी-कटरा एक्सप्रेस को रोक दिया यहां झंडे लेकर पहुंचे किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए थे किसानों का कहना है कि वह जनता तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। किसी को परेशान करना उनका मकसद नहीं है, इसलिए ट्रेन में सफर कर रहे बच्चों के लिए दूध-पानी के इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि, पटियाला जिले में नाभा, संगरूर में सुनाम, मानसा, बरनाला, बठिंडा में रामपुरा, मंडी, संगत और गोनियाना, फरीदकोट में कोटकपूरा, मुक्तसर में गिद्दड़बाहा, फाजिल्का में अबोहर और जलालाबाद, मोगा में अजीतवाल, जालंधर, फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर और फतेहगढ़ में ट्रेनें रोकी गई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *