जालंधर,(विशाल ) वीरवार को जालंधर में किसानों और उनके समर्थकों ने जालंधर कैंट स्टेशन पर ट्रेनें रोक दी हैं। सुबह सबसे पहले माता वैष्णो देवी-कटरा एक्सप्रेस ट्रेन को रोक कर किसान ट्रैक पर धरना देने बैठे। किसानों ने दोपहर 12 बजे से चार बजे तक ट्रेनें रोकने की घोषणा की थी कई ट्रेनों के यात्री फंस गए थे इसी बीच स्टेशन पर इधर-उधर घूम कर समय काट रहे यात्रियों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चाय का लंगर शुरू किया गुरुद्वारा के सेवादार प्लेटफार्म पर घूम रहे यात्रियों को चाय सर्व कर रहे थे वहीं, समय बिताने के लिए गुजरात के कुछ यात्री प्लेटफार्म पर गरबा करते भी दिखे।जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों और रेल यात्रियों के लिए श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से चाय का लंगर लगाया गया है। यहां ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे यात्रियों को चाय पिलाकर किसान समर्थक उनकी परेशानी कुछ कम करते दिखे
