कृषि कानूनों पर बातचीत के जरिए किसानों की हर शंका दूर करने के लिए सरकार हमेशा तैयार

नई दिल्ली, (R.aajtak.com)-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए केंद्र के नए कृषि कानूनों  और किसान आंदोलन की आड़ में राजनीति कर रहे विपक्ष को करारा दवाब दिया. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि आज विपक्ष कृषि रिफॉर्म्स पर यू टर्न क्यों ले रहा है? प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि कुछ लोग नए कृषि कानूनों पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, कानून को लेकर किसानों की हर शंका का समाधान किया जाएगा. किसानों की बड़ी मांग पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, ‘MSP को कोई खत्म नहीं कर सकता. MSP था, MSP है और MSP रहेगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *