नई दिल्ली, ग्रेटा थनबर्ग पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. बीते दिनों उन्होंने भारत में चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) को समर्थन करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसने खूब ध्यान खींचा था. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी उनके ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दिए. ग्रेटा थनबर्ग ने अब फिर से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने विज्ञान और लोकतंत्र के आपस में जुड़े रहने की बात बताई है. उनका ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है. ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किया: “विज्ञान और लोकतंत्र दृढ़ता से जुड़े हुए हैं. क्योंकि ये दोनों बोलने की आजादी, स्वतंत्रता, तथ्यों और पारदर्शिता पर निर्मित हैं. यदि आप लोकतंत्र का सम्मान नहीं करते हैं, तो संभवतः आप विज्ञान का सम्मान नहीं करेंगे.और यदि आप विज्ञान का सम्मान नहीं करते हैं तो आप शायद आप सम्मान नहीं पाएंगे.” ग्रेटा थनबर्ग ने इस तरह लोकतंत्र में बोलने की आजादी का मुद्दा उठाया. ग्रेटा थनबर्ग के इस ट्वीट को मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने भी लाइक किया है.