पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

जालन्धर, (संजय शर्मा) थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि एएसआई रघुवीर सिंह ने बस्ती बावा खेल नहर के पुल पर नाकाबंदी की हुई थी, जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर पैदल आ रहे एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उससे एक देसी रिवाल्वर बरामद किया गया है जिसमें एक कारतूस था। पकड़े गए आरोपी स्वरूप सिंह की निशानदेही से 8 और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं पकड़े गए आरोपी पर पहले भी अलग-अलग थानां न:5 में मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान स्वरूप सिंह उर्फ रूप पुत्र मुख्तियार सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *