जालन्धर,(विशाल) विधानसभा क्षेत्र उत्तरी के वार्ड नंबर 65 अंतर्गत गाँधी केम्प में विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने पंजाब सरकार द्वारा सरबत सेहत योजना के तहत 150 लाभपत्रो को ई हेल्थ कार्ड वितरित किए इस दौरान विधायक हैनरी ने अपने सम्बोधन में कहा की इस स्कीम से लाभपात्री प्रति परिवार हर साल पांच लाख रु तक का कैशलेस इलाज करवा सकेंगे इससे लाभपात्रियों का मुफ्त और बेहतर इलाज हो सकेगा।उन्होंने कहा की इस स्कीम के लागू होने से पंजाब की 76 प्रतिशत जनसँख्या इस सेहत बीमा के अंतर्गत कवर हो गई है और इतनी बड़ी जनसँख्या को कवर करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। हैनरी ने कहा की उत्तरी हलके के हर वार्ड में हर एक लाभपात्रों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा उन्होंने कहा की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की इस योजना ने प्रदेश के गरीबो को एक बड़ी राहत दी है। विधायक ने कहा कांग्रेस सरकार की पहल सूबे के गरीब तबके को लाभ देना है मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य के किसानो का कर्ज माफ़ और पेंशनों में बढ़ोतरी कर सूबे के गरीब तबके के जीवन स्तर को ऊंचा उठा रहे है जबकि पिछली सरकार के कार्यकाल में गरीब तबके के साथ धक्केशाही हुई थी और लोगों को कोई लाभ नहीं दिया गया था.. इस कार्यक्रम में पार्षद ज्ञान चंद सोढ़ी,राजिंदर मानक,अविनाश, लक्की सहगल,दीपक भगत ,राजिंदर गुल्लू,मंगत राम, एडवोकेट दीपक कुमार,तिलक राज, रमेश चंद्र,कृष्ण लाल,राजकुमार,राम पॉल,मेछा,जगदीश शेर,बच्चन लाल,सतपाल कलेर,यशपाल,डा अश्वनी आदि उपस्तिथ थे।
