जालंधर, स्थानीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। जालंधर में भी अब इसमें तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन से 1 दिन पहले एसडीएम दफ्तरों के आसापास खूब चहल-पहले देखने को मिल रही है। जिले के अलग-अलग हलकों में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। मंगलवार को जालंधर के नकोदर में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने के लिए नकोदर के एसडीएम दफ्तर में पहुंचे। उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ भी उमड़ी।