किसानों ने डीसी ऑफिस घेरकर जलाईं कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां

जालंधर,(संजय शर्मा/ विशाल)-बुधवार को किसानों ने डीसी आफिस के बाहर केंद्र सरकार की ओर से पारित तीन कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन। किसानों और उनके समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीनों कृषि कानून रद करने की मांग की। बता दें कि दिल्ली में बैठे किसान संयुक्त मोर्चा के आदेश के बाद लोहड़ी पर बुधवार को पंजाब भर में जिला हेडक्वार्टरों पर कृषि कानून की प्रतियां जलाने का आह्वान किया गया था। देखते ही देखते डीसी आफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस कारण कुछ देर के लिए मौके पर ट्रैफिक को भी रोकना पड़ा, जिससे आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद किसानों ने कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाईं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मुख्य प्रवक्ता ने कश्मीर सिंह जंडियाला ने बताया कि बुधवार का प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ किया गया है। केंद्र सरकार जब तक तीनों कानून वापस नहीं ले ती, तब तक किसान इसी तरह से प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर कुलविंदर सिंह, अमरजोत सिंह, दलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह भट्टी, अमृत सिंह, जोगा सिंह, महेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, कुलबीर सिंह, मेजर सिंह, राजा जस्सा, गोपी समरा और बलविंदर सिंह के अलावा यूनियन के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *