जालंधर जालंधर डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (जेडीए) की चीफ एडमिनिस्ट्रेटर बबिता कलेर (आईएएस) और एसीए अनुपम कलेर के दिशा-निर्देशों पर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जेडीए की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी जारी है। इसी के तहत जालंधर रैगुलेटरी विंग की टीम ने एसडीओ अभिषेक ढल्ल की अगुवाई में दो कॉलोनियों पर कार्रवाई की। एसडीओ अभिषेक ढल्ल ने बताया कि ये दोनों कॉलोनियां जमशेर में काटी गई थीं। ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। चीफ एडमिनिस्ट्रेटटर बबिता कलेर ने स्पष्ट रूप से कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा और अवैध निर्माण गिराने के साथ-साथ संबंधित दोषियों पर एफआईआर भी दर्ज की जाए
