कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने आगे कहा, “बहुत सारा प्यार और इज्जत. आपको और आपकी टीम को ‘लक्ष्मी बम’ के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं.” कपिल शर्मा के इस ट्वीट पर अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि मेरी फिल्म के प्रमोशन अब आपके शो के बिना अधूरे हैं. या तो यह आप हैं या आप मेरी सभी फिल्म की मार्केटिंग टीम को घूस देते हैं. लेकिन एक मजेदार दिन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. जल्द ही मिलते हैं.” अक्षय कुमार (Akshay Kumar Twitter) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ (Laxmmi Bomb) सी साल मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण लक्ष्मी बम की रिलीज डेट टाल दी गई. लक्ष्मी बम हिंदी भाषा आधारित हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे साउथ के एक्टर राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है. अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की इस फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया है.