तहसील काम्प्लेक्स के बाहर अवैध रूप से खड़े वाहनों से राहगीर हो रहें परेशान

जालंधर, (विशाल/ रोजाना आजतक)-प्रशासनिक कांप्लेक्स स्थित डीसी ऑफिस के आसपास अवैध रूप से पार्किंग की जा रही है। प्रशासनिक कांप्लेक्स स्थित सरकारी विभागों में विभिन्न तरह के काम करवाने के लिए आने वाले लोग आफिस के अंदर पार्किंग फीस बचाने के चक्कर में आसपास के इलाकों में वाहन पार्क कर रहे हैं। कई बार तो अवैध रूप से की गई इस पार्किंग के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम हो जाता है। जिससे केवल राहगीर ही नहीं बल्कि आसपास के दुकानदारों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, तहसील कांप्लेक्स के अंदर चारों तरफ से बनाए गए चार प्रवेश द्वार पर साइकिल स्टैंड का प्रावधान रखा गया है। जहां पर अदायगी करते हुए वाहन पार्क किया जा सकता है। लेकिन कई लोग पैसे बचाने के चक्कर में तहसील कांप्लेक्स के आसपास के इलाकों तथा दीवार के साथ वाहन पार्क कर जाते हैं। जो दिन भर यथावत खड़े रहते हैं। तहसील कांप्लेक्स के अंदर पार्किंग स्थल बनाए हुए हैं। लेकिन, अंदर की जगह बाहर वाहनों की कतारें अधिक रहती हैं। बाहर पार्क किए गए वाहनों के साथ ट्रैफिक नियमों को भी दरकिनार कर दिया जाता है। येलो लाइन के बाहर तक खड़ी हुई गाड़ियां ट्रैफिक नियमों को भी तोड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *