स्ट्रेट फिटिंग ड्रेसेस, सलवार कमीज, स्टाइलिश बॉडीकॉन और हॉल्टर नेकलाइन और शरारा सेट को अपनी अलमारी का हिस्सा बना चुकीं गौहर को चाहने वाले लोग इस बात को अच्छे से होंगे कि एक्ट्रेस को सिंपल लेकिन एलिगेंट फैशन ज्यादा रास आता है। ऐसा हम इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि ‘बिग बॉस14’ के घर में हमें कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई दे रहा है। यूं तो अपने सीजन में भी गौहर खान एक फैशननिस्टा बनकर उभरी थीं लेकिन इन दिनों गौहर खान ऐसे अटायर पर अपने हाथ आजमा रही हैं, जिन्हें हर लड़की अपनी लाइफ में एक न एक बार जरूर पहनना चाहेगी। ‘बिग बॉस’ जैसे बड़े इवेंट को ध्यान में रखते हुए गौहर खान ने फर्स्ट डे के लिए एक क्लासी एंड शीक लुक चुना था, जिसके लिए एक्ट्रेस ने ऑस्ट्रेलियन फैशन डिज़ाइनर Steven Khalil का डिज़ाइन किया हुआ शिमरी ब्लू गाउन पहना था। इस बॉडीफिटिंग लॉन्ग गाउन को बोटकट नेकलाइन के साथ डिज़ाइन किया गया था, जिसमें ऊपर से नीचे की और माइक्रो गोल्डन बूटी प्रिंट्स का काम उकेरा था। यही नहीं, गाउन को प्लीटेड टच देते हुए खूबसूरत बनाने का काम छोटी सी ट्रेन या फिशटेल कर रही थी।