नई दिल्ली, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर – NIC पर साइबर हमले की खबर सामने आ रही है. इस हमले को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि इस साइबर हमले के माध्यम से एनआईसी के कई कम्प्यूटरों को निशाना बनाया गया और संवेदनशील जानकारियों को उड़ा लिया गया.