कंगना रनौत अपने ऑफिस पहुंचीं हैं। उन्होंने करीब 10 मिनट तक जायजा लिया, इसके बाद वह वापस घर लौट गईं। इससे जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। कंगना रनौत के बंगले पर बीएमसी के चले हथौड़े को लेकर गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस पर फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 22 सितंबर तक के लिए टाल दिया है। कंगना रनौत के ऑफिस के कुछ हिस्सों को अवैध बताकर बीएमसी ने उनके हिमाचल से वापस मुंबई पहुंचने से पहले ही बुधवार को गिरा दिया था।