प्रधान सुरिंदर पाल ने जीती जंग, पत्रकार भाईचारा खुश

जालंधर, (संजय शर्मा)– डॉ. सुरिंदर पॉल प्रिंट एंड इलैक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान गत दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद से वह आने निवास पर ही आइसोलेट है। गौर हो कि वह रोजाना सोशल मीडिया एकाऊंट पर खासे एक्टिव है जानकारी अनुसार बुधवार उनके आइसोलेशन अवधि का आखिरी दिन है और वीरवार को वह अपने निवास नकोदर रोड स्थित सिल्वर रेसीडेंसी से बाहर फील्ड में उतरेंगे। जिस दौरान शहर का मीडिया जगत जो बेसब्री से उनका फील्ड में वापसी का इंतजार कर रहा है, भव्य स्वागत करेगा। इस बारे डॉ. सुरिंदर पॉल ने कहा कि वह फील्ड में वापसी हेतु खासे उत्सुक है। हालांकि वह घर से सभी समाचारों के साथ जुड़े है, परन्तु फील्ड में वापसी एक अलग ही भावना है।डा. सुरेंद्र पाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उनका इलाज चल रहा था। आज वह पूरी तरह ठीक हो गए है। उनके ठीक होने की खबर सुन कर पत्रकार भाईचारे ने खुशी का माहौल है। पत्रकार भाईचारा डा. सुरेंद्र पाल द्वारा कोरोना से जंग जीत कर वापसी पर उनका स्वागत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *