89 साल का गुजराती पति करता था बार-बार सेक्स की जिद, बुजुर्ग पत्नी ने करवायी शिकायत दर्ज

BARODA : गुजरात में महिला अधिकारों को लेकर चलाए गए हेल्पलाइन नंबर 181 अभयम पर अक्सर पीड़िताएं अपनी शिकायत दर्ज कराती हैं. हेल्पलाइन नंबर पर मिली एक शिकायत ने लोगों को हैरान कर दिया है. वडोदरा की रहने वाली एक महिला 87 वर्षीय महिला ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके कहा कि वह अपने 89 वर्षीय पति की हाइपर सेक्सुअलिटी से परेशान है. उसका पति उसके साथ बार-बार सेक्स करने की डिमांड करता है. रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद अभयम टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पति को योग करने की सलाह दे डाली. टीम अभयम ने बुजुर्ग पति को सलाह दी है कि योग करें और किसी सेक्सोलॉजिस्ट से अपना ट्रीटमेंट कराएं.
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने पति की बार-बार सेक्स डिमांड से परेशान है. उसकी वजह से उसकी जिंदगी बेहद मुश्किल हो गई है. जब महिला ने टीम अभयम को कॉल कर बताया कि उसकी उम्र 87 साल है तो पूरी टीम हैरान रह गई. महिला ने एक-एक करके पति की सारी बातें बताई.
जिस शख्स के खिलाफ उसकी बुजुर्ग पत्नी ने तहरीर दी है वह पेशे से एक इंजीनयर रहा है. यह मामला वडोदरा से सयाजीगंज इलाके का कहा है. दोनों दंपति के बीच हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं. वे अपने बेटे और बहू के साथ रहते थे. महिला ने कहा कि जब वह अपने पति के साथ सेक्स करने से इनकार करती है तो वह बहुत ज्यादा एग्रेसिव हो जाता है और हंगामा खड़ा करता है. पति चीखता चिल्लाता है और डांटता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *