LUDHIANA : जिम मालिक ने मारी खुद को गोली

LUDHIANA : गुरु हरगोबिंद नगर में 35 वर्षीय जिम ट्रेनर हनी मल्होत्रा ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक एच-21 का मालिक हनी मल्होत्रा रात 11.30 के करीब अपने जिम में ही अपने दोस्तो के साथ बैठा हुआ था। कुछ समय पश्चात उसके दोस्त वहां से चले गए।
कुछ समय बाद उसकी पत्नी और उसके पिता और अन्य व्यक्ति जिम में गए। जहां हनी ने खुद को अंदर बंद किया हुआ था। उसकी पत्नी और पिता पड़ोसियों की छत फांद कर अंदर गए। तभी गोली की आवाज सुनाई दी। जहां पता चला कि उसने खुद के सिर में गोली मार ली है। तत्पश्चात उसके पिता और पत्नी ने गाड़ी में बिठा उसे डीएमसी अस्पताल लेकर गए और वहां उसने एडमिट करवाया गया। डाक्टरों का कहना है कि उसका दिमाग डेड हो चुका है परंतु सांसें अभी चल रही हैं। वहीं यह खबर उसका दोस्त विनीत नानक चंद चौहान बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसे अटैक आ गया जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *