जालंधर, 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, मिहला पतंजलि योग समिति की ओर से वात्सल्य योग ग्राम में राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान श्री राजेद्र शगारी ने झंडा लहराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप नगर निगम पार्षद दीपक शारदा, सार्थक उपस्थिति हुए, सभी उपस्थिति पदाधिकारियों योग शिक्षाकों एवं कार्यकार्ताओं की स्वदेशी के माध्यम से आर्थिक आजादी का संकल्प दिलाया व संगठन के सभी कार्यकर्ताओं की योग आयूर्वेद एवं स्वदेशी के कार्य की ओर ऊर्जा के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर राज्य प्रभारी राजेन्द्र शंगरी, महिला राज्य प्रभारी सीमा शंगारी, कार्य कारणी सदस्य संजीव शर्मा, सुधीर सकसेना, अजय मलहोत्रा, अनीता दिवेदी, रमेश चुंग, गुरवक्ख मदान, दास महेश, गुलशन अरोड़ा, गुलशन खुनेजा, शौरव शर्मा, शलीन गोयल, मान सिंह, रजनीश किरन बाबरा आदि नजर आए।