सिरसा, 23 सितंबर,(पवनशर्मा)-जिला भर में पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अरूण सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गस्त व चैकिंग के दौरान गांव उमेदपुरा क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 60 किलोग्राम डोडा पोस्त व 70 हजार रपए की नगदी के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पैक्टर साधू राम ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान हरि सिंह उर्फ सोनू पुत्र लाभ सिंह व विजय उर्फ बीजू पहलवान पुत्र सुरजाराम निवासियान साहा जिला चूरु राजस्थान के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना सदर ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा के उप निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान गांव उमेदपूरा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से रही कार सवार युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त कार सवार युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 60 किलोग्राम डोडा पोस्त व 70 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई । पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान डोडा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।