भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.22 फीसदी गिरकर 51,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी वायदा एक फीसदी कम होकर 66,821 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में, गोल्ड में तेजी आई, जबकि उससे पहले गोल्ड में लगातार पांच दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही थी। कल सोने के वायदा भाव में 900 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई, जबकि चांदी 3,500 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई।