डिप्टी कमिश्नर ने मंडियों का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा

जालंधर, (संजय शर्मा)-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जालंधर की विभिन्न मंडियों का दौरा कर गेहूं की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया।

उन्होंने करतारपुर और नौगजा मंडी में मंडी बोर्ड, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने किसानों से भी बातचीत की और पिछले दिनों में हुई बारिश संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। 80 मंडियों में 5.17 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है, जिसके लिए मंडियों में किसानों की फसल के उचित खरीद प्रबंध किए गए है।डिप्टी कमिश्नर ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को गेहूं बेचने में कोई भी परेशानी न आए।उन्होंने मंडियों में गेहूं को बारिश से बचाने के लिए किए गए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि जिला प्रशासन ने फसल की उचित संभाल के लिए पर्याप्त प्रबंध किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *