सरकार के खिलाफ NHM के ठेका मुलाजिमों ने मोर्चा खोल दिया

जालंधर, लोकसभा उपचुनाव से पहले सरकार के खिलाफ NHM के ठेका मुलाजिमों ने मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते आज NHM के ठेका मुलाजिमों ने वाल्मीकि चौक पर धरना लगा दिया। NHM के ठेका मुलाजिमों द्वारा लगाए गए धरने में अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया भी बैठ गए। दरअसल, ठेका मुलाजिमों का कहना है कि आप सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे, अब वह उन वादों से मुकर रही है। ठेका मुलाजिमों ने पम्पलेट जारी कर आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इस दौरान उन्होंने आप सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए और आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने ठेका मुलाजिमों को गुमराह किया है। जारी पम्पलेट में मुलाजिमों का कहना है कि अगर मान सरकार स्वास्थ्य विभाग जैसे अहम महकमे की योग प्रणाली द्वारा भर्ती किए और कोरोना काल में बेहतरीन सेवाएं देने वाले मुलाजिमों को नजर अंदाज करती है तो यह पंजाब के लोगों के साथ और पिछले 15 सालों ठेका प्रथा के शिकार इन 1000 मुलाजिमों के परिवार के साथ धोखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *