कांग्रेस में शामिल होंगे नंद कुमार साय? छत्तीसगढ़ में बढ़ी हलचल

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव के पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी को तगड़ झटका. राज्य में पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद नंद कुमार साय ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब की जा रही है. इस बीच खबर है कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच सकते हैं. इसके अलावा कई और नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे. बताया गया कि कांग्रेस के सभी बड़े नेता, मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह 10:30 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इकट्ठा हो रहे हैं. कल बीजेपी के बड़े आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने बीजेपी से इस्तीफ़ा दिया था. इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बड़ी बैठक बुलाई है.

इससे पहले बीजेपी नेता के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संचार शाखा के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा था कि साय जैसे ‘ज्ञानी, विनम्र और सहिष्णु नेता’ का पार्टी छोड़ना इस बात का संकेत है कि बीजेपी आदिवासी नेताओं को अपमानित और उपेक्षित कर रही है.’ शुक्ला ने कहा, ‘यदि उन्होंने पार्टी छोड़ी है तो इसका मतलब है कि बीजेपी इस बहुत बड़े वर्ग (आदिवासी) की उपेक्षा कर रही है, जिसे साय बर्दाश्त नहीं कर सके.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *