लवली इलेक्ट्रिकल द्वारा दो बहुमंजिला इमारतें एटीपी ने किया करवाई

जालंधर, मिलाप चौक से फगवाड़ा गेट की ओर जाती सड़क पर लवली इलेक्ट्रिकल द्वारा दो बहुमंजिला इमारतें अवैध तरीके से जो खड़ी की गई है उस पर नगर निगम ने आज सुबह मीटिंग के बाद एटीपी सुखदेव वशिष्ठ द्वारा अपनी टीम के साथ राजमहल होटल के सामने अवैध तरीके से बनी लवली इलेक्ट्रिकल की बिल्डिंग पर जा पहुंचे जहां पर उनके द्वारा सारी बिल्डिंग को अपने तरीके से एक पैमाने से मापा गया परंतु जब वह बेसमेंट की ओर जाने लगे तो उनको वहां जाने के लिए रोका गया जिसमें काफी गरमा गरमी हुई उसके उपरांत जिस प्रकार इन्होंने फुटपाथ पर भी कब्जा किया हुआ है और बिल्डिंग का ढांचा खड़ा किया हुआ है इस संबंध में जब एटीपी सुखदेव से बात की तो उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली है कि यह बिल्डिंग अवैध है परंतु इनके द्वारा जो नक्शे पास करवाए गए हैं उनकी फाइलें निकालकर इसकी जांच की जाएगी अगर घर के नक्शे पर कमर्शियल तैयार की गई इमारत है तो इसको सील किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *