जालंधर, थाना लांबड़ा की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक युवक को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी देते डी.एस.पी. सुरिंदर सिंह धोगड़ी करतारपुर ने बताया कि एस.आई. भजन सिंह सहित पुलिस पार्टी बस अड्डा लांबड़ा पर चेकिंग कर रहे थे कि एक नौजवान जालंधर की तरफ से आया। जब वह पुलिस को देखकर भागने लगा तो उसे दबोच लिया गया।पकड़े गए युवक की पहचान हरजीत उर्फ जीत पुत्र बलवीर सिंह निवासी समराड़ी थाना फिल्लौर के रूप में हुई है। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल नहर के समीप से चोरी किया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी कर दी है।