’30 अप्रैल को सलमान को मार दूंगा’, भाईजान को मिली नई धमकी से मुंबई पुलिस में मचा हड़कंप

सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार किसी रोकी भाई ने बॉलीवुड के भाईजान को जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकी भाई जोधपुर से है जो गौ रक्षक भी है। इस धमकी में साफ-साफ कहा गया है कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मार देंगे। इस धमकी के बाद से पुल‍िस महकमे में हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सलमान की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी सजग रहने के न‍िर्देश द‍िए गए हैं। एएनाई ने ट्वीट कर सलमान खान को लेकर ये जानकारी दी है। इस ट्वीट में मुंबई पुलिस के हवाले से कहा गया है, ‘कल पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया और उस शख्स ने खुद को राजस्थान के जोधपुर का रॉकी भाई बताया। इसने बताया कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मार देगा। इस मामले में आगे की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।’ इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सलमान खान ने हाल ही में वाइड कलर की बुलेट प्रूफ निसान एसयूवी कार खरीदी है और उन्की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें हथियार रखने के लिए लाइसेंस भी मुहैया कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *