नई दिल्ली, एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी डेटा पैटर्न्स के शेयरों में अच्छी तेजी आई है। डेटा पैटर्न्स (इंडिया) के शेयर सोमवार को 10 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 2625 रुपये पर पहुंच गए हैं। डिफेंस कंपनी डेटा पैटर्न्स के शेयर सोमवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने अपने पिछले हाई को पीछे छोड़ दिया है। डेटा पैटर्न्स (Data Patterns) के शेयर 1 सितंबर 2023 को 2484 रुपये के स्तर पर थे। डेटा पैटर्न्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1179.55 रुपये है। पिछले 3 दिन में डेटा पैटर्न्स (Data Patterns) के शेयरों में तगड़ा उछाल आया है। कंपनी के शेयर पिछले 3 दिन में करीब 30 पर्सेंट चढ़ गए हैं। एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी डेटा पैटर्न्स के शेयर 21 फरवरी 2024 को 2048.95 रुपये पर बंद हुए थे। डेटा पैटर्न्स के शेयर 26 फरवरी 2024 को 2625 रुपये पर पहुंच गए हैं। डेटा पैटर्न्स के शेयरों में यह तेज उछाल सरकार की तरफ बड़ा तोहफा दिए जाने के बाद आया है। सरकार ने स्पेस सेक्टर में फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (FDI) नॉर्म्स को आसान बनाया है। सरकार ने सैटेलाइट्स के लिए कंपोनेंट्स बनाने में 100 पर्सेंट ओवरसीज इनवेस्टमेंट की इजाजत दी है।