26 फरवरी को जिले में 32 विशेष कैम्प लगेंगे

जालंधर, (संजय शर्मा)-लोगों को नागरिक सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार की विशेष पहल ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में विशेष कैम्प लगाए जा रहे है जिनका लोगों द्वारा लाभ उठाया जा रहा है ।इस पहल के तहत 26 फरवरी को जिले में 32 विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनमें सब-डिवीजन जालंधर-1 और आदमपुर में 4-4, जालंधर-2 और नकोदर में 5-5, फिल्लौर में 8 और सबडीवीजन शाहकोट में 6 कैम्प लगाए जाएंगे।इन कैम्प में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो आवेदकों को एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करेंगे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके सामने आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाए।

जिन गांवों/वार्डों में सोमवार को ये कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, उनमें ढंडोर, ढंडोरी, पंडोरी निजरा, जलपोत, चौहान, सफीपुर, गढ़ा, वार्ड नं. 43 व 44 जालंधर, सुभाना, मुरीदपुर, रसूलपुर खुर्द, हसनपुर व हुसैनपुर, बुल्ला, कल्याणपुर व बशेशरपुर, वार्ड नं. 11 व 12 करतारपुर, रौली, अवा चहारमी, मीरपुर, कंग साबराय, अद्रमन, वार्ड नं. 11 और 12 में फिल्लौर, अशहूर, संगोवाल, जंड, बुर्ज पुख्ता, भुल्लर, नवां पिंड नाइचा, वाडाॅ बुद्ध सिंह, बिल्ली चहारमी, बाजवा कलां, जक्कोपुर खुर्द, परजियां कलां और बाजवा खुर्द शामिल हैं।इन कैंपों द्वारा लोग जन्म सर्टीफिकेट, आय सर्टीफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट, बुढापा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टीफिकेट की एक से अधिक कापियां , दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टीफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टीफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टीफिकेट में बदलाव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *