कांग्रेस ने अहमद पटेल की भरूच सीट AAP को दी तो बीजेपी ने क्यों कहा- ‘शहजादे का बदला’

नई दिल्ली, दिल्ली के साथ-साथ गुजरात में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगी। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का ऐलान शनिवार को हो गया। खास बात ये है कि गुजरात की भरूच सीट जिस पर कभी अहमद पटेल दावेदारी करते थे, इस चुनाव में वो आप के खाते में चली गई है। कांग्रेस पार्टी के इस फैसले पर अब बीजेपी ने अटैक किया है। कभी कांग्रेस के साथ रहे और अब बीजेपी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने इस फैसले को ‘शहजादे का बदला’ करार दिया है। अमित मालवीय ने भी भरूच सीट AAP को दिए जाने पर राहुल गांधी को घेरा है। उन्होंने राहुल गांधी पर अहमद पटेल की विरासत मिटाने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *