सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 22 जनवरी को देश में केंद्र सरकार के अधीन वाले सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी (हाफ डे) रहेगी।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी केंद्रीय कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे और ये निर्णय लोगों के उत्साह को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले भी कई राज्यों और कई स्कूलों में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की गई है।
सरकार ने पत्र जारी कर कहा है कि देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्याल, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की बंद रहेंगे। सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया, ताकि लोग राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें।