133 यात्रियों के साथ चीन में विमान क्रैश

चीन में बड़ी विमान दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. वहां एक विमान क्रैश हुआ है, जिसमें करीब 133 यात्री सवार थे. फिलहाल इस दुर्घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं उसकी जानकारी नहीं मिली है और साथ ही दुर्घटना के कारणों के बारे में भी पता नहीं चल पाया है. चीन में 133 लोगों ले जा रहा यात्री जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कइयों के हताहत होने की आशंका है. ये जानकारी स्टेट ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी ने सोमवार को दी. हताहतों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है. सीसीटीवी के मुताबिक- बोइंग 737 विमान गुआंग्शी क्षेत्र के वूझोउ शहर के पास ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और “पहाड़ों के बीचों बीच आग लग गई. बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया था.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक- चाइना ईस्टर्न फ्लाइट MU5735 हवाई अड्डे के कर्मचारियों का हवाला देते हुए सोमवार दोपहर 1 बजे के बाद कुनमिंग शहर से उड़ान भरने के बाद गुआंगझोउ में निर्धारित अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *