13 नागरिकों की मौत, 1 जवान शहीद, जानें फायरिंग की घटना से जुड़े 10 बड़े अपडेट

कोहिमा (नागालैंड). भारत के उत्‍तर पूर्वी राज्‍य नागालैंड (Nagaland) में उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों (Security Forces) की गोलीबारी में 13 गांववालों की मौत हो गई है. घटना में असम राइफल्‍स (Assam Rifles) का एक जवान भी शहीद हुआ है. यह घटना मोन जिले के तिरू गांव में तब हुई जब सुरक्षा बलों ने इन लोगों को एनएससीएन का संदिग्‍ध उग्रवादी समझा. गोलीबारी की इस घटना के बाद स्‍थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और प्रदर्शन करने लगे. उनका कहना है कि ये युवा निर्दोष थे. वे पास की कोयला खदान से घर वापस आ रहे थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *