ज़िले में 26 सितम्बर से चलाई जाने वाली तीन दिवसीय माईग्रेटरी पल्स पोलियो मुहिम बच्चों को पोलियो रोधक बूँदें पिलाईं जाएंगी: डिप्टी कमिश्नर

जालंधर, (रोहित भगत)-कमिश्नर घनश्याम थोरी ने ज़िला स्वास्थ्य सोसाईटी की मीटिंग के दौरान ज़िले में 26 सितम्बर से चलाई जाने वाली तीन दिवसीय माईग्रेटरी पल्स पोलियो मुहिम की तैयारियों का जायज़ा लेते हुए बताया कि इस मुहिम के दौरान 131761 बच्चों को पोलियो रोधक बूँदें पिलाईं जाएंगी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस तीन दिवसीय मुहिम दौरान 0 से 5 साल के सभी बच्चों को कवर किया जायेगा और 1047 टीमों द्वारा 290800 घरों में जा कर बच्चों को पोलियो रोधक दवा पिलाई जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अधिक से अधिक बच्चों को कवर करने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर स्थाई कैंप लगाए जाएंगे थोरी ने ज़िला निवासियों को इन दिनो के दौरान अपने 0 से 5 साल तक के बच्चों को पास के पोलियो बूथ से पोलियो रोधक दवा पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल लोगों के सक्रिय सहयोग से ही पोलियो के ख़िलाफ़ लड़ाई को जीता जा उनहोने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 796 अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों को कवर करने के लिए 1047 टीमों, जिन में घर -घर जाने के लिए 980 और 54 मोबाईल टीमें शामिल हैं, का गठन किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के आधिकारियों को निर्माण स्थालोँ और भट्टों आदि का विशेष दौरा कर अधिक जोखिम वाली जनसंख्या को अधिक से अधिक कवर करने की तरफ ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। उन्होंने ज़िला निवासियों से अपील की कि इस मुहिम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए स्वास्थ्य टीमों को पूर्ण सहयोग दिया जाये। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह, ज़िला टीकाकरण अधिकारी डा.राकेश चोपड़ा और अन्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *