हार्डवेयर दुकान चोरों का धावा, ताले तोड़कर कैश उड़ाया

जालंधर,(विशाल)-वर्कशाप चौक के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान पर बुधवार रात चोरों ने धावा बोला है। शहर के व्यस्त एरिया में चोर अब बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। यहां चोरों ने एक हार्डवेयर शॉप के ताले तोड़ कर अंदर से हजारों की नकदी चुरा ली। सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस को दिए बयानों में दुकान मालिक जैन कालोनी निवासी हरजोत अरोड़ा ने बताया कि उनकी वर्कशॉप चौक पर हार्डवेयर गैलरी नाम से दुकान है। सुबह दुकान पर आए तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। चोर अंदर से गुल्लक के ताले तोड़कर करीब 25 हजार रुपए की नकदी ले गए। इसके अलावा चोर और कोई सामान लेकर नहीं गए हैं। उनका वहां पर पड़ा लैपटॉप भी सुरक्षित था। दुकान के जब सीसीटीवी कैमरा चेक किए तो एक चोर उनकी दुकान में आया और गुल्लक के ताले तोड़कर पैसे ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। हरजोत ने बताया कि उनकी साथ वाली हार्डवेयर की दुकान में भी चोरी हुई है। वहां भी दो चोर घुसे और हजारों की नकदी उड़ा ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि चोरों की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तर में होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *