ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उन्होंने 12 विकेट झटके और ‘रन मशीन’ स्टीव स्मिथ को पूरी सीरीज में परेशान करके ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं दिया। अश्विन इस समय इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की तैयारियों में लगे हैं, जिसकी शुरुआत 5 फरवरी से चेन्नई में हो रही है। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि अश्विन का फॉर्म और गेंदबाजी इस सीरीज का नतीजा तय करेगी। इस सीरीज में अश्विन के पास दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का एक खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।