जालंधर, (विशाल) पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले भर में बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाईं। पहले दिन करीब 95 हजार बच्चों को दो बूंदे जिंदगी की पिलाईं गईं। यह मुहिम अगले दो दिन और चलेगी। अंतिम दिन घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी।सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने बच्चों को बूंदे पिलाकर मुहिम का शुभारंभ किया। तीन दिन तक चलने वाली पोलियो मुहिम में बच्चों को बूंदे पिलाई जाएंगी। मुहिम के पहले दिन 1079 पोलियो बूथों की टीमों ने पांच वर्ष से कम आयु के 95477 बच्चों को दवाई पिलाई। इसमें से 32,993 शहर और 62,484 बच्चे देहात क्षेत्र के थे।डा. सिंह ने बतााय कि पोलियो रोधी मुहिम की सफलता के लिए 2200 टीमों का गठन किया गया है। सेहत विभाग की ओर से 2.45 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य तीन दिन तक चलने वाली मुहिम में बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलिया मुक्त देश घोषित किया है। पड़ोसी देशों जैसे कि पाकिस्तान में पोलियो के केस पाए जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें पोलियो की बूंदे पिलाईं जा रही हैं।इस अवसर पर जिला टीकाकरण फसर डा. राकेश कुमार चोपड़ा, जिला परिवार भलाई अफसर डा. रमन कुमार चोपड़ा, एसओमओ गाइनी डा. कुलविंदर कौर, राकेश सिंह, मनप्रीत सिंह, राजिंदर कौर, पूनम सैनी, अनुबाला उपस्थित थे