सोशल मीडिया, पेड न्यूज और इश्तिहारों पर तीखी नज़र रखने को कहा

जालंधर, भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 04-जालंधर- लोक सभा हलका (अ.ज.) के लिए नियुक्त खर्चा आब्जर्वर 2009 बैच के आई.आर.एस. अधिकारी माधव देशमुख ने आज मीडिया सर्टीफिकेशन और निगरान सैल (एम.सी.एम.सी.) का दौरा करते हुए अधिकारियों और सदस्यों को सोशल मीडिया, पेड न्यूज और इश्तिहारों पर बाज़ नज़र रखने की हिदायतें दी।

खर्चा आब्जर्वर ने अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम-कम-नोडल अधिकारी ज़िला खर्चा आब्जर्वर अमरजीत सिंह सहित यहां ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स के कमरा नं. 14 ए में स्थापित एम.सी.एम.सी.में अधिकारियों से बातचीत करते हुए लोक सभा मतदान लड़ने वाली राजनीतिक पार्टियों/ उम्मीदवारों सोशल मीडिया, इलैक्ट्रानिक मीडिया, प्रिंट मीडिया के द्वारा किये जा रहे प्रचार, इश्तिहारबाज़ी, पेड न्यूज, कंटैंट संबंधी अलग- अलग मंजूरियों संबंधी जानकारी ली।

ज़िला लोक संपर्क अधिकारी-कम-मैंबर सचिव एम.सी.एम.सी.सुबेग सिंह ने खर्चा आब्जर्वर को जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में गठित एम.सी.एम.सी.द्वारा चुनाव संहिता लगने उपरांत राजनीतिक पार्टियों/ उम्मीदवारें द्वारा प्रिंट, इलैक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के द्वारा किये जा रहे प्रचार, इश्तिहारबाज़ी खबरों पर 24 घंटे नज़र रखी जा रही है।

इस काम के लिए 40 कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो तीन शिफ्टों में अपनी ड्यूटी निभा रहे है। उन्होंने बताया कि एम.सी.एम.सी. सैल की तरफ से कंटैंट संबंधी अब तक 13 मंजूरियां प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *