जालंधर, (रोजाना आज तक )-श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में गुरुद्वारा साहिब की सीमा को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान तनाव की स्थिति बनी हुई है। जानकारी मुताबिक सिद्ध बाबा सोढल जी का मेला इस बार 9 सितंबर को शुरू होने जा रहा है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा सोडल के दर्शन करने सोढल मंदिर पहुँचते है। पुलिस प्रशासन भारी मात्रा पर तैनात कर दिया गया है प्रशासन द्वारा मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।