जालंधर, थाना न 8 के अंतर्गत आते सोढल के निकट जैन संस एंड करियाना स्टोर के मालिक सचिन जैन की गोली लगने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई है। गौरतलब है कि बीती देर रात सचिन जैन को उस समय कुछ अज्ञात लुटेरों ने जैन को विरोध के दौरान गोली मार दी। सचिन को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए सिविल अस्पताल भेज दिया। यहां इलाज के दौरान उसने सुबह दम तोड़ दिया।