सिद्ध बाबा सोडल मंदिर में सोडल मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं प्रशासनिक अधिकारी भी मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अन्य प्रबंध कर रहे हैं। इसी के चलते जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा ने निगम कमिश्नर करन शर्मा ने सोडल मंदिर में प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर कमेटी की तरफ से उनके साथ एक मीटिंग की गई, जिसमें मंदिर में आसपास की साफ सफाई की मांग की गई और आश्वासन दिलाया के मेले के दौरान साफ-सफाई व अन्य प्रबंधों में कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर मंदिर कमेटी वाह चड्ढा बिरादरी की तरफ से प्रधान विपन बब्बी चड्डा ने मेयर जगदीश राज राजा व निगम कमिश्नर करन शर्मा को सम्मानित किया। उनके अपराध उपरांत शाम 6:00 बजे के करीब सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉक्टर सुखचैन सिंह गिल भी पहुंचे उनके साथ डीसीपी जगमोहन सिंह, डीसीपी नरेश डोगरा, एसीपी हरविंदर, पुलिस वाला एसीपी सुखजिंदर सिंह भी मौजूद रहे इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने मंदिर का दौरा किया व सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। जानकारी देते पुलिस कमिश्नर डॉक्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मेले के दौरान हजार पुरुष कर्मचारी व अधिकारी हर समय ड्यूटी पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पूर्ण रूप से सख्ती की जाएगी मंदिर कमेटी व चड्ढा बिरादरी की तरफ से प्रधान बब्बी चड्ढा व अन्य ने पुलिस कमिश्नर डॉ सुखचैन सिंह गिल एसीपी नरेश डोगरा डीसीपी जगमोहन सिंह को भी सम्मानित किया।