सैमीनार के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के संबंध में दी जानकारी

जालंधर, (संजय शर्मा)-जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो ने जिला प्रशासन के नेतृत्व में बुधवार को मेहर चंद सरकारी पालिटेक्निक कालेज में भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती पर एक सैमीनार आयोजित किया।

सैमीनार के दौरान कर्नल जयवीर सिंह तोमर एवं डा. नरेश विशेष रूप से उपस्थित हुए, जिन्होंने विद्यार्थियों को अग्निवीर भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी दी। कर्नल जयवीर सिंह तोमर ने बताया कि जो युवा भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होना चाहते है वे 8 फरवरी 2024 से www.join Indianarmy.nic.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।
इस अवसर पर जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के डिप्टी डायरैक्टर गुरमेल सिंह ने विद्यार्थियों को ब्यूरो द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी और उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का न्योता दिया।
विद्यार्थियों ने सैमीनार में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के संबंध में प्रश्न पूछे, जिनका उन्हें सही जवाब दिया गया।सैमीनार में डीबीईई के डिप्टी सी.ई.ओ. नवदीप सिंह, मेहर चंद सरकारी पॉलिटेक्निक कालेज के प्रिंसीपल डा. जगरूप सिंह आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *